सूची में बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं।
यह सम्मान हर वर्ष 26 दिसंबर को आयोजित किया जाता है। यह दिन सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों—अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह—की शहादत की स्मृति में मनाया जाता है। साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
इस अवसर पर 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित बच्चों को अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 1996 में शुरू किए गए इस पुरस्कार के तहत चयनित बच्चों को:
एक मेडल
एक प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट)
और ₹1 लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है।
इसके अलावा, पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का भी अवसर मिलता है।
यह सम्मान देश के बच्चों की प्रतिभा, साहस और नवाचार को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का प्रतीक है।
Website security powered by MilesWeb
ज़्यादा कहानियां
🌼 बाल जगत 🌼